Breaking

Thursday, 23 November 2017

जानिए आज 24 नवंबर को क्या कहता है राशिफल


24 नवंबर 2017: वार - शुक्रवार। माह - मार्गशीर्ष , नक्षत्र - पूर्वाषाढ़। तिथि - शुक्ल पक्ष पंचमी। आज का राशिफल

मेष राशि

आज आपका दिन करियर संबंधित मामलों के लिए अच्छा है। कुछ विवाद हो सकते हैं लेकिन आपको सफलता मिलते रहेंगे। अपनी कुशलता से सारे काम को सफल बना लेंगे। व्यवहार में विनम्रता रहेगी। घर के कामों में मदद कर सकते हैं। आज आप किसी पर भी हद से ज्यादा विश्वास करने से बचे।

वृषभ राशि

आज आपका दिन भाग्यशाली हो सकता है किस्मत का साथ मिलेगा। भाई-बहनों के सहयोग से आपके काम बनेंगे। अपनी व्यवहार कुशलता और वार्तालाप से लोगों पर सकारात्मक प्रभाव बना सकेंगे। अपनी योजनाओं को गुप्त रखें। परिवार का वातावरण सुखद रहेगा।

मिथुन राशि

आज आपका दिन कुछ उदासीनता भरा हो सकता है। कुछ पारिवारिक परेशानियों के कारण तनाव मिल सकता है। हालांकि, परिवार के उत्साह में वृद्धि होगी। अपने प्रोफेशनल लाइफ को व्यक्तिगत जीवन से दूर रखें। अपने कार्य के प्रति समर्पित रहे तो सफलता जल्द मिलेगी।

कर्क राशि

पिछले कुछ दिनों की उपेक्षा आज का दिन बेहतर हो सकता है। उत्साह अच्छा रहेगा, आत्मविश्वास के साथ काम करेंगे। आज आपको अच्छी सफलता मिलेगी। भौतिक संसाधनों पर व्यय अधिक होंगे। प्रेम संबंध अच्छे रहेंगे। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा।

सिंह राशि

आज आपका दिन अच्छा रहेगा लेकिन सेहत से संबंधित परेशानी हो सकती है। मानसिक तनाव हो सकते हैं। लेकिन चीजों को काबू में कर पाने में सफल रहेंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कार्य मे धीमी प्रगति होगी। प्रेम विवाह के लिए समय अच्छा नही है।

कन्या राशि

आज आपका दिन उत्तम जाने का योग है। अपने कुशलता से कामों में सफलता पाएंगे। लोगों का ध्यान आप जाएगा। बड़े प्लानिंग के साथ कार्य को करेंगे। व्यक्तिगत दिनचर्या भी अच्छा रहेगा। लंबी यात्रा का योग बन रहा है। परिवार में आपसी सहयोग बढ़ेगा।

तुला राशि

आज जमीन, मकान, वाहन सम्बंधित मामलों के लिए अच्छा दिन है। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। किसी व्यक्ति के व्यवहार में परिवर्तन हो सकता है आपके साथ। कुछ समय के लिए परिवार का माहौल बिगड़ने के योग है।

वृश्चिक राशि

आज आपका दिन व्यस्तता भरा होने वाला हो सकता है। मेहनत अधिक करेंगे। कुछ साहसिक निर्णय लेंगे। मित्रों और भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। आज आप बाहर के बातों पर ध्यान न दें। परिवारिक जीवन कल्याणमय रहेगा।

धनु राशि

आज आपको पैसों को लेकर कुछ निर्णय लेना पड़ सकता है। परिवार के अंदर मतभेद का योग है। सामाजिक प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। परेशानी कितना भी हो अपनी विनम्रता को बनाये रखें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। प्रेम संबंध में थोड़ा फर्क हो सकता है।

मकर राशि

आज आपका दिन थोड़ा बेहतर रहेंगे। पार्टी, मनोरंजन का आनन्द उठा पाएंगे। तनावमुक्त महसूस करेंगे। मित्रों के साथ समय अच्छा व्यतीत होगा। आज आर्थिक चिंताएं नही रहेगी। प्रेम संबंध अच्छे रहेंगे। परिवारिक जीवन मे मिठास रहने की संभावना है।

कुम्भ राशि

आज खर्च अधिक होने की संभावना है। यात्रएं हो सकती है। व्यर्थ के भाग-दौड़ होंगे। सेहत से संबंधित परेशानी भी हो सकती है। नकारात्मक चीजों से दूर रहें। क्रोध के समय खुद को काबू में रखें चीजें और ज्यादा खराब होने की संभावना है।

मीन राशि

आज आपका दिन अच्छा होने का योग है। आर्थिक लाभ होंगे। करियर से संबंधित परेशानी दूर हो सकती है। प्रमोशन होने का योग है। मेहनत करते रहें सफलता मिलती रहेगी। वाणी की चंचलता से अपमानित हो सकते हैं संयम रखें। परिवार का माहौल उतार चढ़ाव भरा हो सकता है।

No comments:

Post a Comment

Adbox