Breaking

Sunday, 19 November 2017

19 नवंबर 2017: जानिए आज रविवार का दिन कैसा होगा आपका

19 नवंबर 2017: वार - रविवार। माह - मार्गशीर्ष , नक्षत्र - अनुराधा। तिथि - शुक्ल पक्ष प्रतिपदा। त्यौहार -चन्द्र दर्शन।

Third party image reference

मेष राशि

आज आपका दिन बेहद सकून भरा रहेगा। शांति की अनुभूति होगी। किसी अंजान व्यक्ति से थोड़ी तनाव बन सकती है। आत्मविश्वास बना रहेगा। जीवनसाथी की तरफ से कोई उपहार मिलने का योग है। छात्र वर्ग के लोगों का पढ़ाई में अच्छे स्तर रहेंगे।

वृषभ राशि

आज का दिन मिलाजुला रहेगा। परिवार में बड़े लोगों से थोड़ी तनाव की स्थिति हो सकती है। व्यवसाय और करियर को लेकर थोड़ी चिंता बन सकती है। भविष्य को लेकर कोई नया प्लान बनाएंगे। आज बिजनेस वालों को जल्दी सफलता मिलने का योग है।

मिथुन राशि

आज आपका दिन मौज मस्ती के साथ व्यतीत होगा। मित्रों के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। घर के साफ सफाई में हाथ बटा सकतें है। विद्यार्थियों का दिन पढ़ाई और मनोरंजन दोनों में अच्छा व्यतीत होगा।

कर्क राशि

आज आपको कुछ तनाव मिल सकता है। भावुक होने की संभावना है। कुछ बातें आपको परेशान कर सकती है। सेहत को लेकर थोड़ी चिंता भी रहेगी। नकारात्मक बातों से दूर रहें। व्यवसाय और करियर में ज्यादा लाभ नही होने का योग है। परिवारिक मामलों में गलतफहमियां हो सकती है।

सिंह राशि

परिवार का सहयोग मिलेगा। बच्चों से कोई शुभ समाचार मिलने का योग है। मन मे उत्साह बना रहेगा। वाहन से सावधानी रखें। व्यवसाय और करियर में असफलता मिल सकती है। प्रेम संबंध अच्छे रहेंगे। विद्यार्थियों को थोड़ा मन लगाने की आवश्यकता है।

कन्या राशि

घर परिवार का वातावरण अच्छा रहेगा। सुख शांति का अनुभव होगा। घर के कामों में हाथ बटा सकतें हैं। वाहन सुख मिलेगा। परिश्रम के अनुसार सफलता मिलेगी। क्रोध पर नियंत्रण रखें। प्रियजनों के साथ बाहर खाने जा सकते हैं। विद्यार्थियों को सफलता मिलने का योग बनता दिख रहा है।

तुला राशि

आज किसी काम को लेकर व्यस्त हो सकते हैं। लोगों पर आपका बातचीत का प्रभाव अच्छा रहेगा। आसपास के यात्रओं से लाभ होने का योग है। बड़ो का आशीर्वाद मिलेगी। लोहे के नुकीली चीजों से काम करतें वक्त सावधान रहें। पिता का प्यार मिलेगा। छात्रो वर्ग के लिए दिन मिलाजुला है।

वृश्चिक राशि

परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। अच्छे खानों का आनन्द प्राप्त होगा। परिवार में कोई अच्छी खबर मिल सकती है। बच्चों का प्यार मिलेगा। व्यवसाय और करियर में अच्छे लाभ होंगे। बाहर के खानों से परहेज रखें। विद्यार्थियों का दिन मौजमस्ती में जा सकता है।

धनु राशि

किसी बात का व्यर्थ की चिंता हो सकती है उसे मन से निकाल दें। आज आपका दिन अच्छा रहेगा। कोई नई चीज सीखने को मिलेगी जो आपके काम आ सकता है। घर के कामों पर ध्यान देंगे। परिवार में थोड़ी कष्ट हो सकता है। विद्यार्थियों को मनचाहा विषय पढ़ने में मन लगेगा।

मकर राशि

दोस्तों के साथ बाहर घूमने जा सकतें हैं। परिवार में थोड़े मतभेद होने की संभावना है। आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। भाई - बहनों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। आज व्यापार कारोबार से ज्यादा लाभ नही होने का योग है। विद्यार्थियों करियर को लेकर थोड़े तनावग्रस्त हो सकते हैं।

कुम्भ राशि

दिन अच्छा रहेगा। मित्रजनों और प्रियजनों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। कुछ आर्थिक लाभ होने का योग है। अपनी वाणी पर ध्यान रखें। घर से ज्यादा दूर घूमने न जाएं। मेहनत के अनुसार सफलता मिलेगी। व्यवसाय में लाभ का योग निर्मित हो रहा है। छात्रों के लिए दिन अच्छा रहेगा।

मीन राशि

आज आप अपने कामों पर ज्यादा ध्यान रखेंगे। भविष्य के कामों को लेकर प्लान बनाएंगे। पिता का सहयोग मिलेगा। मित्रों के साथ ज़्यादा देर तक बाहर न रहें। व्यवसाय और करियर में थोड़े आर्थिक लाभ होंगे। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। छात्रों को करियर से संबंधित कोई अच्छी खबर मिल सकती है।

No comments:

Post a Comment

Adbox