मेष राशि
इस सप्ताह शारीरिक तथा मानसिक स्थिति मध्यम रहेंगे। अच्छी सफलता प्राप्त होगी। कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी। आर्थिक लाभ का योग दिखाई दे रहा है। धार्मिक संबंधित यात्राओं पर जा सकतें है। पारिवारिक वातावरण अच्छा रहेगा। आर्थिक मामलों में के लिय समय अनुकूल है। आपके निजी जीवन में, दांपत्य जीवन में और सामाजिक जीवन में समय प्रतिकूल बना रहेगा। व्यापार में अच्छे परिणाम रहेंगे।
वृषभ राशि
इस सप्ताह आपको थोड़े कष्ट होने की संभावना है। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। कार्य में विघ्न उत्पन्न की संभावना नजर आ रही है। माता-पिता के साथ मतभेद होने का योग है। क्रोध और वाणी पर संयम रखें। पैतृक संपत्ति के कारण परिवार में वाद-विवाद होने की संभावना है। मेहनत के अनुसार अच्छे परिणाम प्राप्त नही होंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा।
मिथुन राशि
सप्ताह के शुरुआत में शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है। नौकरीपेशा लोगों को कामकाज में काम का भार बढ़ेगा। ऑफिस में प्रमोशन होने का योग है। बौद्धिक कौशल्य में वृद्धि होगी। सप्ताह के कुछ दिन आपके दांपत्य जीवन में थोड़ी उतार चढ़ाव आ सकती है। काम मे वृद्धि होने के कारण जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करने में परेशानी हो सकती है। पार्टनर साथ कार्यों में मध्यम फल का योग है। थोड़ी व्यर्थ चिंता रहेगी।
कर्क राशि
इस सप्ताह प्रेमसंबंधों में सावधानी रखें। वार्तालाप में वाणी की उग्रता से संबंध बिगड़ सकतें हैं। किसी बात को लेकर अत्यधिक भावुक हो सकतें है। सप्ताह के आखिर तक मे कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करने का योग है। ऑफिस के कार्यों को अपनी कुशलता से पूर्ण करेंगे। मित्रों और भाई-बहनों के साथ अपने व्यवहार और क्रोध पर नियंत्रण बनाए रखें। जीवनसाथी के साथ सबंध आखिर तक बेहतर हो जाएगा।
सिंह राशि
इस सप्ताह थोड़ी घर की चिंता हो सकती है। बच्चों के तरफ से स्थितियां सामान्य नही दिख रहा है। कुंडली मे परिवर्तन का योग है लो आपके लिए शुभ रहेंगे। आर्थिक लाभ का उत्तम योग बन रहा है। ऑफिस में बड़े अधिकारियों से सावधान रहें। फालतू के बहस से बचें। विद्यार्थियों को अच्छे परिणाम के लिए अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। दाम्पत्य जीवन मे कुछ दिन नीरसता हो सकती है।
कन्या राशि
सप्ताह की शुरुआत अच्छे रहेंगे। आर्थिक लाभ प्राप्त का योग है। मित्रों से सहयोग मिलेगा। भाई-बहनों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे कार्यो में सहयोग मिलता रहेगा। सरकारी कार्यों में सफलता का योग निर्मित हो रहा है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में थोड़ा और ध्यान देने की आवश्यकता है। वर्तमान समय में प्रेमसंबंधों में तनाव हो सकता है। बीच में कुछ दिन मन अशांत हो सकता है।
तुला राशि
सप्ताह के शुरुआती दिनों में परिस्थिति थोड़ी नाजुक रहेंगे। छोटे-मोटे आर्थिक लाभ होने का योग है। मित्रों से सहयोग मिलेगा। दूर की यात्रा से किसी प्रकार का लाभ हो सकता है। किसी परिचित व्यक्ति के साथ लाभ का योग है। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलता रहेगा। संतान पक्ष से उत्तम खबर मिलने का योग है।
वृश्चिक राशि
इस सप्ताह दूर यात्रा का प्लान बना सकते हैं। आय के स्रोत बढ़ाने में काफी हद तक सफलता मिलने की संभाववना है। विद्यार्थियों को अध्ययन में रुचि बढ़ेगी। मन चंचल रहेगा। अनैतिक कार्यों दूर रहें। परिवार के साथ अधिक से अधिक समय देने का प्रयास करेंगे।
धनु राशि
सूर्य का वृश्चिक राशि में भ्रमण करने से खर्च की अधिकता रहेगी। किस्मत का साथ कम मिलेगा। मेहनत के अनुसार अच्छे लाभ प्राप्त नहीं होंगे। मन मे तनाव उत्पन्न होगा। वरिष्ठ अधिकारियों के साथ संभल कर रहें। पद प्रतिष्ठा की हानि हो सकती है। कोर्ट कचहरी के मामलों में सावधान रहें। मानसिक तनाव और चिंता बनेगी। निर्णयशक्ति कमजोर रहेगी। हालांकि, विद्यार्थियों को पढ़ाई में मन लगेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। नौकरी और व्यवसाय में वातावरण अच्छा रहेगा। कुछ मामलों में धोखाधड़ी हो सकती है।
मकर राशि
इस सप्ताह आपके जीवनशैली में बदलाव होंगे। व्यर्थ के वाद-विवाद में न पड़ें। थोड़े बैचेनी हो सकती है। कुछ विचारों में अकेलेपन का एहसास होगा। अपनों द्वारा कार्य में विघ्न उत्पन्न होगा। जीवनसाथी के साथ गलाफ़हमी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में बातचीत का प्रभाव कम रहेगा। परिवार में वातावरण खराब हो सकता है। किस्मत का साथ न मिलने के कारण नये कार्यो में भी सफलता नही मिलेगी।
कुंभ राशि
सप्ताह के शुरुआत में व्यस्तता अधिक रहेगी। परिवार के साथ आनंदपूर्वक समय व्यतीत होगा। कार्य मे सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। किसी शुभ काम के लिए यात्रा का योग निर्मित हो रहा है। सभी क्षेत्रों में अच्छे परिणाम और अच्छा समाचार मिलेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। समाज में पद प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। सप्ताह के आखिर में परिवार का वातावरण खराब होने के कारण दु:खी हो सकते है। हालांकि, सप्ताह के अंतिम दिनों में आपको भाग्य का साथ फिर से मिलने लगेगा।
मीन राशि
इस सप्ताह बुध राशि परिवर्तन कर आपके राशि के दसवें स्थान में भ्रमण करेंगे जो लाभकारी सिद्ध होंगे। व्यपार कारोबार में लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में नए लोगों से पहचान बढ़ेगी। मकान, वाहन अथवा स्थाई संपति के मालिक बनने का योग है। तनाव से मुक्ति मिलेगी, मानसिक सुख-शांति का अनुभव होगा। किये गए कार्यों में सफलता मिलेगी। समाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी, मान-सम्मान में वृद्धि होगी। थोड़े दिनों के लिए शत्रु पक्ष से परेशानी होगी। सरकारी कामों में सफलता मिलेगी। घर में मांगलिक कार्य होंगे। व्यपार में अच्छा मुनाफा होगा।


No comments:
Post a Comment