Breaking

Thursday, 16 November 2017

बस रोज सुबह 10 मिनट में ये 5 योगा करें फिर देखें ताकत और मसल्स में फर्क

योगा करने से शरीर लचीला और फुर्तीला होता है साथ ही शरीर के वजन और मांसपेशियों का निर्माण होता है। मसल्स के बनाने के लिए व्ययाम और जिम का सहारा लिया जाता है लेकिन कई योग मुद्राएं ऐसी है जो ताकत मांसपेशियों के निर्माण के साथ-साथ कसरतों से कम नही हैं। अगर इन योग मुद्राओं को नियमित किया जाए तो शरीर के ताकत और मांसपेशियों में वृद्धि होती है। आज यहाँ पांच ऐसी ही योग मुद्राओं के बारे में बताए जा रहे हैं जिन्हें करने से मांसपेशियों की ताकत में वृद्धि होती है।

Copyright Holder
1. शक्ति योग, इस योग को करने से शरीर के लचीलापन, ताकत और मांशपेशियों में वृद्धि होती है। इसका कारण यह है कि इस योगासन में शरीर की अच्छी कसरत हो जाती है। अपने पूरे शरीर को हांथो के बल से उठाना होता है। ऐसा करने से कार्यक्षमता में भी वृद्धि होती है।

Copyright Holder
2. वीरभद्रासन, इस आसन को करने से शरीर के मुख्य ताकत और मांसपेशियों की ताकत को बढ़ाने में मदद मिलता है। खून का प्रवाह अच्छा रहता है और शरीर मे स्फूर्ति आती है। कंधा, बांह, पैर, टखनों और पीठ को मजबूत करता है और उन्हें बाहर खींचता है। इस मुद्रा में कूल्हे, छाती और फेफड़ों को फैलता है, इसके अलावा ध्यान, संतुलन और स्थिरता में सुधार होती है।

Copyright Holder
3. सलभासन, यह आसन शरीर, धड़ और बांह को मजबूत करता है। इस आसन को पेट के बल लेटकर किया जाता है जिसमें अपने पूरे शरीर, बांह और पैर को ताकत से पीछे की ओर खींचना होता है।

Copyright Holder
4. बकासन, यह आसन काफी चुनौतीपूर्ण है इसलिए हो सकता है इसे करने के लिए प्रशिक्षक की आवश्यकता हो। इस आसन को करने से कलाई, बांह और पेट मजबूत होता है। लगभग पूरे शरीर के मांसपेशियों में ताकत बढ़ती है।

Copyright Holder
5. सिरसासन, इस आसन को योग में सभी आसनों में बेहतर बताया गया है। इस आसन में अपने शरीर को कंधों और सिर लर उठाना होता है। शुरुआत में आपको किसी व्यक्ति की मदद लेनी पड़ सकती है। यह बांह, गर्दन, कंधों, पीठ और पैरों को मजबूत करता है, साथ ही पेट और फेफड़ों में स्थित अंगों में भी मजबूती लाता है। इससे मस्तिष्क में खून का प्रभाव अच्छा रहता है, अनिद्रा के पीड़ितों को भी मदद करता है। नोट करने वाली एक बात है इस आसन को जो कभी नही किये हैं वे शुरुआत में बिल्कुल ही थोड़ा समय के लिए करें। अचानक से मस्तिष्क में खून का प्रवाह तेज होने से नुकसान हो सकता है।

No comments:

Post a Comment

Adbox