Third party image reference
11 नवंबर 2017: वार- शनिवार। माह - कार्तिक ,नक्षत्र - अश्लेषा। तिथि - कृष्ण पक्ष अष्टमी।
यदि शनिदेव के अनुरुप कार्य होगा तो शनि का दुष्प्रभाव तनिक भी आपके जीवन मे असर नही करेगा। शनि एक अच्छा ग्रह है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शनिदेव को न्यायधीश का पद दिया गया है। अगर शनि के दुष्प्रभाव हैं उन्हें बचने के लिए प्रातः काल सूर्य उदय होने से पहले उठकर सूर्यदेव की पूजा करके गुड़, मिश्री और जल चढ़ाना चाहिए। इस दिन दुर्व्यसन और दुर्व्यवहार करने से बचना चाहिए। पीपल की परिक्रमा करना चाहिए और शनि मंदिर में तिल मिलाए हुए सरसों के तेल से अभिषेक करना चाहिए। इसके अलावा हनुमान जी की पूजा करने से भी राहत मिलती है। चलिए जानते हैं आज का राशिफल..
मेष: मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन सप्ताह के कुछ दिनों के मुकाबले अच्छा होने का योग है। आज के दिन काम मे मन लगेगा। मन मे थोड़ा सुख और शांति का अनुभव होगा। विरोधियों के पछाड़ के आगे निकलने की संभावना है। थोड़ी आर्थिक लाभ के योग हैं। प्रेम संबंधों में थोड़ा संभल कर रहें। कुछ गलतफहमी के कारण स्थिति बिगड़ सकती है। विद्यार्थियों का दिन भी आज बेहतर रहेगा।
वृषभ: वृषभ राशि के जातकों के लिये आज का दिन मेहनत भरा रहेगा। शाम के समय घर परिवार का माहौल काफी अच्छा रहेगा। अच्छे कामो और आध्यात्मिक कामों में मन लगेगा। काम-धंधे में बढ़ोतरी होगी, आमदनी में इजाफा होने के योग हैं। कुछ नए लोगों से मित्रता होगी जो दीर्घकालिक हो सकती है। किसी शुभ कार्य मे धन खर्च करने के योग बन रहे हैं।
मिथुन: मिथुन राशि के जातक आज अपने पारिवारिक मामलों में ज्यादा ध्यान देंगे। भाई बहनों का सहयोग मिलेगा। यात्रा का योग बन रहा है। मन मे थोड़ा तनाव हो सकता है। उच्च अधिकारियों के सहयोग व प्रमोशन मिलने का योग है। अगर आज सेहत में कमी महसूस हो तो इसपर तुरंत ध्यान दे नही तो आगे चलकर कष्ट उठाना पड़ सकता है। भाई-बहनों के साथ अधिक मेल-जोल होगा।
कर्क: कर्क राशि के लिए आज का दिन अच्छा जाने का योग है। चन्द्रमा की स्थिति बेहतर होने के कारण आर्थिक लाभ हो सकता है। अच्छा खान पान का आनन्द मिलेगा। आज का दिनचर्या आपके व्यवस्थित रहेंगे। अपने विरोधियों के चाल को पकड़ने में कामयाब रहेंगे। जीवनसाथी के साथ समय अच्छा बीतेगा। सम्बंधो में मधुरता आएगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलने का योग है। आज व्यसनों से बचकर रहे तो अच्छा रहेगा।
सिंह: सिंह राशि के जातकों के लिए आज के दिन कुछ यात्रायें दिखाई दे रही है। यात्रओं के माध्यम से लाभ के भी योग बनते नज़र आ रहे हैं। काम की अधिकता के कारण दिन में थकान का अनुभव होगा। आज आपकी निर्णायक शक्ति अच्छी रहेगी। किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें तो दिन और भी बेहतर जा सकता है। कुछ नए लोग आपसे मित्रता करने के लिए उत्सुक रहेंगे। कोई धार्मिक स्थल की यात्रा आनन्ददायक सिद्ध हो सकती है। परिवारिक जीवन मे सुख शांति का अनुभव रहेगा।
कन्या: कन्या राशि के जातकों को आज मित्र, सहयोगी और परिवार के लोगों से सहयोग मिलने का योग है। आर्थिक लाभ की सम्भावना है लेकिन खर्च की अधिकता रहेगी। न्यायशील और अच्छी सोच बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ सामंजस्य अच्छा रहेगा। विद्यार्थियों को सरकारी परीक्षा में सफलता मिलेगी।
तुला: तुला राशि वाले आज के दिन अच्छी मेहनत करेंगे। आज आपको मेहनत के अनुसार अच्छे फल मिलने के योग हैं। कार्यक्षेत्र में हो रही परेशानी से आज छुटकारा मिलने का योग है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहे। नौकरी पेशा वाले लोग को दोपहर बाद अच्छी खबर मिलने की संभावना है। आर्थिक लाभ का योग बन रहा है। जीवनसाथी के साथ भी सामंजस्य अच्छा बैठेगा।
वृश्चिक: वृश्चिक राशि वालों को आज किस्मत का साथ मिलेगा। आज करियर, व्यपार या नौकरी को लेकर कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आज आप निश्चयी व परिश्रमी रहेंगे। जहां तक हो सके अपने कार्य की जिम्मेदारी को समय पर पूरा करने की कोशिश करें। प्रेम विवाह के लिए समय उत्तम है। परिवारिक जीवन मे कुछ बेहतरीन पलों के लुप्त उठाने की संभावना है।
धनु: धनु राशि वालों को दिन में तनाव की स्थिति रहेगी लेकिन शाम तक सबकुछ सामान्य हो जाएगा। आज के दिन सोच विचार ज्यादा करेंगे। किसी सामाजिक या धार्मिक कार्य मे जा सकते हैं। किसी बड़े अधिकारी के सहयोग से नौकरी में उन्नति हो सकती है। अविवाहित लोगों को अच्छे रिश्ते आने की संभावना है। जीवनसाथी के भावनाओं का आदर और अच्छा व्यवहार करेंगे तो दिन और भी अच्छा जाने की संभावना है।
मकर: मकर राशि वालों को आज के दिन मिलाजुला जाने वाला है। शाम के वक्त मन मे तनाव को स्थिति उतपन्न हो सकती है। पार्टनर या जीवनसाथी से टकराकर होने को संभावना है सतर्क रहें। वेतन वृद्धि या प्रमोशन से जुड़ी कोई शुभ समाचार मिलने का योग है। दूसरों पर अपनी मर्जी थोपने से बचे। पारिवारिक जीवन मिलाजुला रहेगा।
कुम्भ: कुंभ राशि वालों को आज दिन भले ही बेहतर न हो लेकिन शाम तक चीजें आपकी पक्ष में चली जायेगी। हालात आपके ही पक्ष में रहेंगे। मित्रों व सहयोगियों का आज आपको मदद मिल सकता है। नौकरी या व्यवसाय को लेकर निवास स्थान से दूर जाना पड़ सकता है। विलासिता और व्यसनों से बचे आर्थिक समस्याओं का सामना हो सकती है। परिवारिक जीवन मे कुछ उतार चढ़ाव के योग हैं।
मीन: मीन राशि वालों को दिन का समय अच्छा रहेगा, अच्छी मेहनत करेंगे। लेकिन शाम के समय कूछ सेहत से जुड़ी समस्याएं हो सकती है। कार्यक्षेत्र में भी समस्याएं हो सकती है इनसे घबराएं नही आप हल निकालने में कामयाब रहंगे। प्रयास और दृढ़ निश्चय से सफलता को प्राप्त करेंगे। अविवाहित लोगों को विवाह का पूर्ण योग है। परिवारिक जीवन मे आनन्द का वातावरण रहेगा। प्रेम और भावुकता का इजाफा होगा।

No comments:
Post a Comment