Breaking

Friday, 10 November 2017

10 नवंबर 2017 से चमकेगी किस्मत इन 7 राशियों के


Copyright Holder
देवगुरु बृहस्पति ज्योतिष में सर्वाधिक शुभ ग्रह माने जाते हैं और गुरु बृहस्पति का उदय हो चुका है तो, कई राशियों के किस्मत खुलने वाली है। देवगुरु बृहस्पति को देवताओं के गुरु बताये गये हैं साथ ही साथ इन्हें नौ ग्रहों में मंत्री की संज्ञा दी गई है। अबतक गुरु बृहस्पति अस्त स्थिति में चल रहे थे मगर 10 नवंबर 2017 से ये उदय हो जाएंगे। जब ये उदय होंगे तो 7 राशियों के किस्मत में चमक आ जायेगी। दस नवंबर के बाद इन सात राशियों के सभी काम होने लगेंगे। गुरु बृहस्पति एक राशि मे लगभग 13 माह तक गोचर करते हैं। ये वृषभ, धनु और मीन राशि के स्वामी है और ये ईशान कोन के स्वामी हैं। गुरू बृहस्पति कर्क में उच्च और मकर में नीच के स्थिति में होते हैं। ये अपने स्थान से पांचवे, सातवें और नौवे स्थान को पूर्ण दृष्टि से देखते हैं। देव गुरु बृहस्पति का तुला राशि मे उदय होना देश व राजनीति के लिए, समाज के लिए और इन सात राशि के लिए विशेष शुभ संकेत दे रहे हैं। तो चलिए जानते हैं उन सात राशियों के बारे में जिनपर देव गुरु बृहस्पति की विशेष कृपा होने वाली है।
वृषभ: वृषभ राशि वालों के रुके हुए काम पूरे होने लगेंगे। अगर ये किसी रोग से पीड़ित हैं तो रोग समाप्त होने लगेगा। साथ ही साथ इनकी शत्रु पीड़ा भी समाप्त होगी। नए काम शुरू होने का एक अच्छा संयोग निर्मित होगा। घर परिवार में सुख और शांति का योग बन रहा है।
कर्क: कर्क राशि के जीवन में सुख आने का एक अच्छा योग बन रहा है। भूमि, भवन वाहन या स्थाई सम्पत्ति होने का अच्छा योग बनेगा। गुरु बृहस्पति के उच्च राशि होने के कारण इन्हें किस्मत का पूरा सहयोग मिलेगा। कार्य क्षेत्र में उन्नति और लाभ का अच्छ योग बन रहा है।
सिंह: सिंह राशि वालों के लिए अच्छी स्थिति निर्मित हो रही है। उनके पराक्रम में वृद्धि होगी। कार्य क्षेत्र का विस्तार होगा। साथ ही साथ अचानक धन लाभ का भी एक अच्छा योग निर्मित हो रहा है। कार्य क्षेत्र में मान-सम्मान,पद-प्रतिष्ठा, यश की प्राप्ति होने वाली है।
तुला: वर्तमान में देवगुरु बृहस्पति तुला राशि मे चल रहे हैं और इनका उदय की जो स्थिति है वह विशेष लाभकारी सिद्ध होने वाला है। तुला राशि के जातकों को कुछ अच्छा नया काम, रोजगार या नौकरी मिलने वाला है। परेशानियों से छुटकारा मिलने वाला है। घर परिवार में शुभ मांगलिक कार्य होने का योग बन रहा है।
धनु: धनु राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं इसलिए इन्हें विशेष कृपा मिलने वाली है। आय के स्त्रोत में वृद्धि होगी। धन लाभ का योग बना हुआ है। माना सम्मान, यश में वृद्धि होगी। घर परिवार में खुशहाली का योग है।
मकर: मकर राशि के जातकों के लिए शुभ सयोंग बन रहा है। कार्य क्षेत्र में पद-प्रतिष्ठा, मान-सम्मान का उत्तम योग बन रहा है। कार्य मे सफलता मिलेगी। रुके हुए काम पूर्ण होंगे। ऑफिस के सहकर्मी और बड़े अधिकारी आपके कार्य से संतुष्ट और खुश रहने के योग बन रहे हैं।
कुम्भ: कुंभ राशि वालों की किस्मत से कई लाभ होंगे। व्यापार में उन्नति का अच्छा योग बन रहा है। जो भी नया काम शुरू करने जा रहे हैं उसमें भी लाभ होने का अच्छा संयोग बनने वाला है। रुके हुए और सोचे हुए काम पूर्ण होने लगेंगे। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। घर-परिवार में शुभ और मांगलिक कार्य होने के उत्तम योग बना हुआ है। व्यपार और रोजगार में लाभ होगा।

No comments:

Post a Comment

Adbox