Third party image reference
12 नवंबर 2017: वार- रविवार। माह - कार्तिक , नक्षत्र - मघा। तिथि - कृष्ण पक्ष नवमी।
मेष: मेष राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा होने वाला है। परिवार का सहयोग, मित्रों का सहयोग और प्रियजनों का सहयोग मिलेगा। सकारात्मक सोच को शेयर करें तो फायदा होगा। पंचम भाव मे सूर्य का होना आज प्रेम में असफलता दिला सकता है। वाणी पर संयम रखें तो आज का दिन और भी बेहतर जाने का योग है।
वृषभ: वृषभ राशि वालों का आज का दिन आराम से जाने वाला है। घर मे सुख शांति का माहौल रहेगा। स्थाई संपत्ति और वाहन सुख का अच्छा योग है। तनाव मुक्त महसूस होगा, क्रोध से मुक्त रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सचेत रहें मौसमी सर्दी जुकाम से पीड़ित हो सकते हैं। दाम्पत्य जीवन मे स्थिति सामान्य रहेगी।
मिथुन: मिथुन राशि वाले आज के दिन थोड़ा मौज-मस्ती करने और घूमने-फिरने के लिए आसपास जाने का योग है। मित्रों और भाई बंधुओं के साथ आज का दिनचर्या सुखद रहेगा। वाहन चलाते हुए या यात्रा करते समय सतर्क रहें। मित्रों को घर की गुप्त बातें बताने से बचें। परिवारिक जीवन सुखद बना रहेगा।
कर्क: कर्क राशि वालों को आज के दिन परिवार का अच्छा सहयोग मिलेगा। अच्छे खाने पीने का आनन्द उठा पाएंगे। घरेलू मसलों को आपस मे सुलझाने में सफल रहेंगे। विद्यार्थियों को असफलता का सामना करना पड़ सकता है। घर मे धूम्रपान और व्यसन करने से बचें दिन आपका शुभ जाएगा।
सिंह: सिंह राशि वाले आज थोड़ा अपने खास कामों को निपटाने की कोशिश करेंगे। थोड़ी थकान का अनुभव होगा। ज्यादा काम न करते हुए आराम करने का योग बनता दिखाई दे रहा है। घर मे आपसी प्रेम बनेगा। किसी तीसरे व्यक्ति से अशांति होने की संभावना है सतर्क रहें।
कन्या: कन्या राशि के जातक आज कुछ यात्रएं कर सकतें हैं। खर्च की अधिकता होने की संभावना है। यात्रा पर जाते वक्त किसी को साथ लेकर जाएं। परिवारिक जीवन मे नया मोड़ आने का योग है। प्रेमी जोड़ो में दरार आने की संभावना है। विद्यार्थी आज सीमित समय तक पढ़ाई में ध्यान लगा पाएंगे।
तुला: तुला राशि वालों को आज के दिन मित्रों का सहयोग मिलेगा। समाजिक कार्यों में भाग लेने का योग है। व्यवसाय और करियर को लेकर थोड़ी चिंता बन सकती है। सेहत में कमी महसूस होगी। प्रेम संबंध सामान्य रहेंगे। पारिवारिक जीवन की दिनचर्या में बदलाव होने की संभावना है।
वृश्चिक: वृश्चिक राशि वाले आज भविष्य के कामों को लेकर काफी सोच विचार करेंगे। घर के बड़े बुजुर्ग या पिता से अच्छी वार्तालाप होने का योग है। प्रेम में सफलता कम मिलने की उम्मीद है। परिवारिक जीवन मे खुशहाली बनी रहेगी।
धनु: धनु राशि के जातक आज धार्मिक कार्यों में ज्यादा समय व्यतीत करेंगे। विद्यार्थी आज पढ़ाई को लेकर ज्यादा गंभीर रहेंगे। प्रेम और शादी के मामलों में मिश्रित फल मिलने का योग है। दूर की यात्रा को टाल सकते हैं। परिवार के लिए उचित समय निकाल पाएंगे।
मकर: मकर राशि के जातक काफी सोच विचार करेंगे। बहुत से चीजों को रिसर्च के द्वारा निकालने का कोशिश में रहेंगे। आज कुछ नए मित्रों या परिचित लोगों से मुलाकात होगी। व्यवसाय और करियर क्षेत्र में दिन सामान्य बना रहेगा। किसी से जरूरतमंद सलाह मिल सकता है। परिवार के लोग आपकी कार्य से प्रसन्न रहेंगे।
कुम्भ: कुम्भ राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा व्यतीत होने वाला है। परिवार का काफी सहयोग मिलेगा। बिजनेस पार्टनर के साथ भविष्य को लेकर चर्चा होने की संभावना है। आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है। दुसरो की बुराई करने से बचे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
मीन: मीन राशि के जातकों को आज सेहत को लेकर सतर्क रहने की आवश्यकता है। खाने पीने की चीजों पर सावधानी बरतें। आपकी कामकाजी परिस्थितियों में सुधार होगा लेकिन आय के स्त्रोत में कमी आएगी। कानूनी कार्य मे बाधा आ सकती है। प्रेम में उतार चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

No comments:
Post a Comment