Copyright Holder
कहा जाता है कि अगर हमारी सुबह शुभ कार्यों में गुजरता है तो हमारा पूरा दिन अच्छा रहता है। इसके अलावा यह भी कहा जाता है कि अगर सुबह-सुबह कुछ खराब देख लें तो पूरा दिन खराब होने की आशंका रहती है। अक्सर हम अपनी कई आदतों को अनदेखा कर देते हैं लेकिन इसका सीधा असर हमारी सकारात्मक ऊर्जा पर पड़ता है और नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बन जाता है। अगर इन कुछ छोटी-छोटी आदतों पर ध्यान दिया जाय तो और दिनों को उपेक्षा दिन बेहतर हो सकता है।
कई लोगों की आदत होती है कि सुबह उठते ही सबसे पहले आईना में अपना चेहरा देखते हैं जो नही करना चाहिए। क्योंकि जब हम सोकर उठतें हैं तो हमारा शरीर स्थिल रहता है और आलस महसूस होता है। अगर ऐसी स्थिति में आईना देखते हैं तो दिन की शुरूआत में नकारात्मक प्रभाव पड़ जाता है। इसलिए जब भी आईना देखें तो बिल्कुल फ्रेश होकर और अच्छे मूड में।
Copyright Holder
सुबह आंख खुलते ही किसी दूसरे व्यक्ति के चेहरा देखने से बचना चाहिए। इसके पीछे की धारणा यह होती है कि व्यक्ति के चेहरे पर अलग-अलग धारणा होती है जिसे देखकर आपके भी भाव बदलतें हैं। इसलिए सुबह उठकर सबसे पहले अपने इष्टदेव की याद करें और अपने हाथों की हथेली को देखें। इष्टदेव को याद करने से मन मे सकारात्मक भाव उत्पन्न होते हैं।
अपने बेडरूम में ऐसी तस्वीर लगाएं जिसे सुबह-सुबह देखने पर मन मे सकारात्मक भाव आएं जैसे कि नारियल, शंख, हंस, फूल आदि। सूबह उठते ही खाली बर्तन जैसे कि मग, बाल्टी, घड़ा आदि को न देखें। मान्यता यह है इन्हें देखने से लक्ष्मी पास नही आती है दिन खाली जाता है।

No comments:
Post a Comment