18 नवंबर 2017: वार - शनिवार। माह - कार्तिक , नक्षत्र - विशाखा। तिथि - कृष्ण पक्ष मार्गशीर्ष अमावस्या। त्यौहार -दर्श अमावस्या।
Third party image reference
18 नवंबर को शनिवार के दिन अमावस्या है। यह शनि अमावस्या बेहद खास अमावस्या है। 16 नवंबर को सूर्यदेव ने अपना राशि परिवर्तन किया था। पहले वे तुला राशि मे गोचर कर रहें थें लेकिन 16 तारीख के बाद वे वृश्चिक राशि मे गोचर कर रहें हैं। और आज शनिवार के दिन अमावस्या होने के कारण कई राशियों के लिए लाभकारी सिद्ध होने वाला है। विशेष कर 8 राशियों के लिए अधिक लाभदायक सिद्ध होगा जिनमे हैं मेष, मिथुन, वृश्चिक, सिंह, तुला, कुम्भ, कर्क और मकर। चलिए जानते हैं सभी राशियों का आज का राशिफल...
मेष राशि
कार्य क्षेत्र में प्रगति होगी। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आर्थिक लाभ का अच्छा योग है लेकिन खर्चें भी अधिक होने की संभावना है। घर परिवार से अच्छी खबर मिलेगा एवं मांगलिक कार्य होंगे। करियर, ऑफिस कारोबार में कोई नया प्रस्ताव मिलने का योग है। सेहत में कुछ कमी होने की संभावना है। मानसिक और शारिक रूप से अच्छे रहेंगे। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है।
वृषभ राशि
राजनीतिक कर्यो में सफलता मिलेगी। करियर से सम्बंधित अच्छी खबर मिलने का योग है। भूमि वाहन से सम्बंधित कार्यों में सफलता मिलेगी। परिवार में परस्पर प्रेम और सहयोग से मन हर्षित रहेगा। विद्यार्थियों को परीक्षा में अच्छे परिणाम आएंगे।
मिथुन राशि
आज से आपका दिन अच्छा होने का योग है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। घर परिवार में वातावरण अच्छा रहेगा। सुख समृद्धि में वृद्धि होगी। आर्थिक लाभ के लीये समय अनुकूल रहेगा। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल रहेगा। नौकरी पेशा को लेकर कोई यात्रा करनी पड़ सकती है।
कर्क राशि
आर्थीक मामलों में सुधार होगा। कार्य क्षेत्र में स्थिति शुभ रहेगी। रुके हुए कार्य पूर्ण होगा। धन लाभ का योग निर्मित हो रहा है सफलता जल्द ही मिलेगी। कुछ मामलों में मानसिक तनाव हो सकती है। परिवारिक सुख समृद्धि अच्छी रहेगी। दाम्पत्य में सामंजस्य के कारण स्थिति में तनाव रह सकता है।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों का दिन फलदायक रहेगा। आर्थिक उन्नति का योग बन रहा है। कार्यक्षेत्र और व्यपार में उन्नति होगी। मान सम्मान और धन लाभ होंगे। रुका हुआ पैसा मिलने का योग है। स्वास्थ्य लाभ मिलेगा। पारिवारिक वातावरण सकारात्मक रहेगा। घर पर आपके भला चाहने वालों का आवागमन होने का योग है।
कन्या राशि
आज आप महवपूर्ण कार्यो को पूरा करने में सफल रहेंगे। हालांकि मेहनत के अनुसार थोड़ी कम सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेंगे। सेहत का विशेष ध्यान रखें। घर परिवार के स्थिति सामान्य रूप से ठीक-ठाक रहने की उम्मीद है। विद्यार्थियों को थोड़ा और मेहनत और मन लगाने की आवश्यकता है।
तुला राशि
तनाव से राहत मिलेगी। महत्वपूर्ण कार्यों का निर्णय अच्छे से ले पाएंगे। पैतृक लाभ का योग है। परिवार में सूख शान्ति बनी रहेगी। दाम्पत्य जीवन मे मधुरता आएगी। व्यपार और कारोबार से थोड़े आर्थिक लाभ का योग निर्मित हो रहा है। बिजनेस पार्टनर के साथ मतभेद दूर होंगे। आज आय के स्त्रोत में नए रास्ते खुलेंगे। खर्च की अधिकता हो सकती है। घर मे मांगलिक कार्य होंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि पर कुछ शनि दोष थें लेकिन सूर्यदेव को वृश्चिक राशि मे गोचर करने से सबकुछ ठीक-ठीक होने का योग है। काम को पूरे आत्मविश्वास से करेंगे और सफलता प्राप्त होगा। मान सम्मान में वृद्धि होगा। नौकरी के पदोन्नति का योग बन सकता है। व्यापार में लाभ होगा। आर्थीक सफलता मिलेगी। वाणी पर संयम रखें और सहकर्मियों से मेलजोल रखें तो दिन और भी शुभ रहेगा।
धनु राशि
आज का दिन आर्थिक रूप से लाभदायक रहेगा लेकिन अनावश्यक खर्च होंगे। मानसिक तौर पर थोड़ी परेशानियां हो सकती है। घर से दूर शॉपिंग करने जा सकतें हैं। दाम्पत्य जीवन मे थोड़ी वैमनस्य रह सकती है। विद्यार्थी वर्ग के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
मकर राशि
आज आपके आय के स्त्रोत में वृद्धि होगी। सामाजिक और वैवाहीक जीवन मे सुधार होगा। घर परिवार का वातावरण सकारात्मक रहेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। शत्रुओं से मुक्ति मिलेगा। किस्मत का साथ मिलने का अच्छा योग है।
कुम्भ राशि
आज आपके व्यपार में अच्छे मुनाफे होने का योग है। नौकरी में पद प्रतिष्ठा मिलेगा और कारोबार से आर्थिक लाभ हो सकतें हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। घर मे मांगलिक कार्य होंगे और वातावरण प्रसन्नता से भरा पूरा रहेगा। यात्रा का योग बन रहा है जो लाभदायक रहेंगे।
मीन राशि
आज का दिन आपका ठीक-ठाक रहंगे। छोटे भाई - बहन से मन मुटाव हो सकतें हैं। व्यर्थ की यात्रा करनी पड़ सकती है। कोई अपरचित व्यक्ति परेशान कर सकता है। परिवार का वातावरण थोड़ा गर्म हो सकता है। मेहनत के अनुसार परिणाम न मिलें लेकिन थोड़े आर्थिक लाभ का योग है।

No comments:
Post a Comment