Breaking

Friday, 17 November 2017

17 नवंबर 2017: जानिए आज का राशिफल


Third party image reference
17 नवंबर 2017: वार - शुक्रवार। माह - कार्तिक , नक्षत्र - स्वाति। तिथि - कृष्ण पक्ष चतुर्दशी।
आज चन्द्रमा नीच राशि मे रहने के कारण सभी राशियों के कुछ न कुछ दिक्कतें और परेशानी हो सकती है। जानिए आज का राशिफल.

मेष राशि

आज प्रोपर्टी को लेकर परेशानी हो सकती है। माता के सेहत में अचानक गिरावट हो सकती है। घर का मौहल चिंताजनक हो सकती है। व्यवसाय और करियर से कोई अच्छी समाचार मिल सकती है। परिवार से दूर जाने की स्थिति बन सकती है।

वृषभ राशि

आज प्रेम संबंध में वार्तालाप से अनबन होने की संभावना है। बिजनेस पार्टनर के साथ भी उदासीनता रहेगी। ज्यादा मेहनत के बाद ही सफलता मिलेगी। व्यवसाय या करियर में मित्रों का सहयोग मिलेगा।

मिथुन राशि

सेहत में गिरावट के कारण तनाव हो सकती है। मन मे क्रोध की भावना रहेगी। क्रोध पर संयम रखें। व्यवसाय और करियर में उन्नति होने की संभावना है। प्रेम संबंध में टकराव होने की उम्मीद है। परिवार के लोगों से भी क्रोध करने से बचें।

कर्क राशि

आज का दिन आपका अच्छा होने का योग है। मेहनत और लगन से काम करेंगे। नये चीजों को सीखने का मौका मिलेगा। अच्छे कामों ज्यादा मन लगेगा। कुछ कार्य मे बाधा आ सकती है। विद्यार्थियों के ज्ञान में वृद्धि होगी। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा।

सिंह राशि

आज खर्च होने की अधिक संभावना है। किसी कार्यवश घर से दूर जाना पड़ सकता है। परिवार में स्थितियां खरब होने के कारण आप भावुक हो सकते हैं। अनावश्यक चिंता के कारण परिवार का माहौल बिगड़ सकता है। नौकरी व्यवसाय में कमी हो सकती है।

कन्या राशि

आज अपने वार्तालाप पे ध्यान रखें समाजिक जीवन मे कुछ परेशानियां आ सकती है। अपने लोगों के साथ भी संबंध में मतभेद होने की संभावना बन रही है। किस्मत का अचानक साथ मिलने के कारण भाग्य बदलने का योग है। परिवार में सभी मंगलमय रहेंगे।

तुला राशि

परिवार में मतभेद हो सकतें हैं। पैसों के कारण तनाव होने की संभावना है। करियर के मामलों में भी संभल कर रहें आज के दिन। किस्मत का साथ कम मिलेगा। व्यवसाय और करियर क्षेत्र में कुछ अच्छा अवसर प्राप्त होने का योग है।

वृश्चिक राशि

सामान्य रूप से आज का दिन अच्छा जाने का योग है। किस्मत आपका साथ देगा कई सारे काम बनने की संभावना है। रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। व्यवसाय और करियर में थोड़े अधिक मेहनत करना पड़ सकता है।

धनु राशि

अनावश्यक खर्च होने का योग है। परिवार के सेहत में कमी देखी जाएगी। धन और प्रतिष्ठा का हानि होगा। पारिवारिक रिश्तों में कोई संकट आ सकता है। व्यवसाय और करियर में कठिन परिश्रम करना होगा।

मकर राशि

आज का दिन आपका अच्छा जाने का योग है लेकिन भावनाओं को काबू में रखें। कोई भी व्यवसाय करने वाले हैं तो सोच समझकर निवेश करें किस्मत का ज्यादा साथ नही मिलता दिख रहा है। कोई बुरा बर्ताव कर सकता है। परिवारिक मसलों को दूसरों के पास न रखें।

कुम्भ राशि

ऑफिस में बड़े अधिकारियों से संबंध में कुछ उतार चढ़ाव आएंगे इसे दिल पर न लें। खुद को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाएं। जबरजस्ती किसी पर अपना कार्य को न डालें। परिवार का मौहाल आपके अनुसार अच्छा रहेगा।

मीन राशि

आज आपका दिन कुल मिलाकर अच्छा जाएगा। धार्मिक कामों और पढ़ाई में मन लगेगा। कई कार्यों में सफलता मिलेगी। खुद आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर करने में सफल रहेंगे। सेहत में दुर्बलता आने की संभावना है। परिवार का सहयोग मिलेगा।

No comments:

Post a Comment

Adbox