9 नवंबर 2017: गुरुवार। माह - कार्तिक , नक्षत्र -पुनर्वसु। तिथि - कृष्ण पक्ष षष्ठी। त्यौहार -भानु सप्तमी।
मेष: मेष राशि वाले जातकों को आज के दिन विश्वास और उम्मीद आपकी इच्छाओं और आशाओं के लिए नए दरवाजे खोलेंगे। आज आप मानसिक तनाव से मुक्त महसूस करेंगे। घर के कामो को खुद से निपटाने के प्रयत्न करेंगे। किसी रिश्तदार या दोस्त पर हद से ज्यादा विश्वास करने से आज बचें।
वृषभ: वृषभ राशि के जातकों के जीवन मे आज किसी व्यक्ति के द्वारा खुशी और उत्साह मिलने के योग हैं। भाग्य का सहयोग आज आपकों भरपूर मिलने वाला है। सकारात्मक सोच में वृद्धि होगी। परिवार के लोगों से विवाद करने से बचें।
मिथुन: मिथुन राशि के कुछ जातकों को काम-धंधे के कारण घर से दूर जाना पड़ सकता है। कारोबार से जुड़े लोगों को आज के दिन कोई बड़ा काम हाथ मे आने वाला है। छात्रों को पढ़ाई में अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है।
कर्क: कर्क राशि के महिला और छात्र वर्ग के जातकों को कार्य क्षेत्र में नए अवसर मिलने वाले हैं। अपनी प्राथमिकता और दिशाओं के बारे में आज के दिन जानकारी जरूर करलें। घरेलू मामलों में प्रसन्नता आएगी। आज आत्मविश्वास से काम करने से धन लाभ के योग हैं। प्रेम संबंधों में निराशा मिल सकती है।
सिंह: सिंह राशि के जातकों को आज के दिन रुके हुए काम को पूरा करने का कई मौके मिलेंगे। आपको आज के दिन किसी खास विषय मे रूचि में बढ़ोतरी होगी। आत्मविश्वास में वृद्धि रहेगी। कार्य मे धीमी गति से प्रगति होगी। भौतिक संसाधनों पर अधिक व्यय होंगे।
कन्या: कन्या राशि के जातक आज के दिन आपके जीवनशैली से लोग प्रभावित होंगे। दोस्तों और परिवार के साथ आनन्द के साथ समय व्यतीत होगा। मांगलिक कार्यों में रूचि बढ़ेंगी। आज आपके लंबी यात्रओं का योग बन रहा है। आज के दिन अपनी मेहनत से शिखर तक पहुच सकते हैं। छात्राओं को इम्तिहान में सफलता मिलेगी।
तुला: तुला राशि के जातकों को आज के दिन दोस्तों के साथ दिनचर्या अच्छा रहेगा। आज आपकी सभी समस्याएं दूर भी हो सकती हैं। कार्य प्रणाली में थोड़ा सुधार करें तो अधिक फायदा हो सकता है। बाहर के चीजों को खाने से परहेज रखें। परिवारिक जीवन में कष्ट हो सकतें हैं।
वृश्चिक: वृश्चिक राशि के जातक आज किसी कार्य को करने के लिए एकाग्रता को लाएं। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। आज के दिन स्वास्थ्य में थोड़ा उतार-चढ़ाव हो सकतें हैं। बढ़ो का आशीर्वाद मिलेगा। परिवारिक जीवन मे कष्ट आने के योग हैं।
धनु: धनु राशि के जातकों में विवाह योग्य अविवाहित लोगों को सादी के प्रस्ताव मिल सकतें हैं। छात्रों को भी आज के दिन कोई नई खबर मिल सकती है। परिवार के लोगों से स्नेह मिलेगा। विधार्थी अपनी पसंद के विषय पढ़ें तो लाभ होगा।
मकर: मकर राशि के जातकों को आज के दिन आयोजित हर काम आपके सम्पन्न होंगे। सामाजिक कार्य मे मदद मिल सकती है। घर से बाहर जाएं तो सावधान रहें। भाई-बहनों के साथ संबंधों में विध्न आ सकता है।
कुंभ: कुंभ राशि के जातकों को आज के दिन मिलाजुला रहेगा। कोर्ट कचहरी के कामों से आज दूरी बना कर रखें तो अच्छा रहेगा। वाणी पर संयम रखें। यात्रा पर जा रहे हैं तो सावधान रहें। परिवार लोगों के साथ अच्छे भोजन का आनंद मिलेगा।
मीन: मीन राशि के जातक आज के दिन अपने व्यवहार से सभी अधिकारियों को खुश करने में सफल रहेंगे। समय समय पर किस्मत का भी साथ मिलेगा। आज के दिन माता पिता का सानिध्य मिलेगा। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। परिवार का सानिध्य मिलेगा।


No comments:
Post a Comment