Breaking

Tuesday, 2 January 2018

जानिए 2018 में A अक्षर से शुरू होने वाले नामों का कितना साथ मिलेगा भाग्य का


google
A या अ, आ नाम वाले लोग मेष राशि मे आते हैं। किसी भी व्यक्ति के नाम का पहला अक्षर उसके स्वाभाव और राशि का परिचय करा देता है। ज्यदातर A अक्षर के शुरू होने वाले नाम के लोग बहुत मेहनती और धैर्य-साहस वाले होते हैं। आज इन्हीं A अक्षर से शुरू होने वाले नामों के व्यक्ति के बारे में बताने जा रहें हैं कि कैसा रहेगा आपका वर्ष 2018।
अगर आप जॉब करतें हैं तो वर्ष 2018 में आपकी सैलरी में वृद्धि की संभावना नजर आ रही है। अपने कार्य के सिलसिले में दूर की यात्रा भी करनी पड़ सकती है तथा इस यात्रा से आपको फायदा ही होगा। करोबारियों को वर्ष 2018 में अच्छे मुनाफे प्राप्त होंगे लेकिन कारोबार के बारे में पूरी जानकारी होनी चाहिए। इस वर्ष अक्टूबर महीने में आर्थिक परेशानी आ सकती है।
साल 2018 की भविष्यवाणी के मुताबिक इन जातकों को प्रेम के मामले में मिले जुले परिणाम मिलेंगे। आपके और आपके पति और प्रियतम के विचारों में भिन्नता रह सकती है। इस वर्ष वैवाहिक संबंधों में एक दूसरे पर विश्वास का होना बहुत जरूरी है तथा दूसरे को समझने की कोशिश करें। इस नाम वाले पुरुष और महिला जातकों को वैवाहिक जीवन में भी एक दूसरे को अच्छा समय देना बेहद ही आवश्यक होगा। गलतफहमी को अपने अंदर न आने दे।
वर्ष 2018 का भविष्यफल इंगित कर रहा है कि आपके कार्य धीरे-धीरे पूरे होते रहेंगे लेकिन बेहतर परिणाम के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी होगी। आय के नए स्रोत बनेंगे और इनसे आप ठीक-ठाक पैसे कमा पाएंगे। आने वाला वर्ष आपको अमीर बनने से कोई रोक नहीं सकता है क्योंकि आपके अंदर वह क्षमता है, लेकिन आपको इस क्षमता का सही दिशा में इस्तेमाल करना होगा। इस वर्ष उधार दिए गए पैसे आपको वापस मिलेंगे।
वर्ष 2018 में कार्यस्थल पर पदोन्नति की पूरी संभावना है। काम का दबाव होने के कारण आप परेशान हो सकते हैं। यदि आप नौकरी की तलाश में है तो इस साल आप की हर ख्वाहिश भी पूरी होगी। कैरियर के मामले में आप इस साल प्रगति के पथ पर अग्रसर रहेंगे। यदि आप बिजनेसमैन है तो इस वर्ष अच्छे मुनाफे के रास्ते पर रहेंगे। नौकरीपेशा पैसा और कारोबारी दोनों के लिए यह वर्ष अच्छा रहेगा।
आने वाले वर्ष 2018 में परिवारिक मामले को लेकर थोड़ा तनाव रह सकता है। परिवार में गलतफहमी और दुविधा के कारण भी आप थोड़े परेशान हो सकते हैं। परिवार में खुशियों की कमी रहेगी। परिवार में किसी सदस्य से बात को लेकर वाद विवाद होने की संभावना परस्पर रहेगी। माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। पैतृक संपत्ति मामलों में निपटारा होने के योग हैं।

No comments:

Post a Comment

Adbox