Breaking

Tuesday, 2 January 2018

M अक्षर वाले नाम के व्यक्ति दिल के साफ होतें हैं, 2018 में होने वाला है विशेष लाभ


google
दुनिया में ऐसे बहुत से मशहूर लोग हैं जिनका नाम एम अक्षर से शुरू होता है। आज उन लोगों ने दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनाई है जैसे मुकेश अंबानी, मोहनदास करमचंद गांधी, माधुरी दीक्षित, एमएस धोनी, मदर टेरेसा, मिथुन चक्रवर्ती इत्यादि। नाम का पहला अक्षर उनके जीवन में काफी प्रभाव डालता है। M अक्षर से शुरू होने वाले नाम के व्यक्ति काफी स्मार्ट और आकर्षक होते हैं। आंखें बड़ी तथा चमकीली होती है चेहरे पर हमेशा मुस्कान रहती है। ये लोग संकोची और गहरे चिंतन में डूबे रहने वाले होते हैं। हर छोटी बड़ी बात को दिल से लगा लेते हैं, इसलिए इनका जब दिल टूटता है तो ये लोग बहुत जल्दी टूट जाते हैं। स्वभाव से थोड़े जिद्दी भी होते हैं। इन्हें लोग पसंद करते हैं और ये दिल के साफ इंसान होते हैं। घुमा फिरा कर बात करना इन्हें पसंद नहीं है सीधे सीधे बात करते हैं, जिससे कभी-कभी दूसरों को इनकी बातें चुभती भी है। ये लोग गलत काम को नहीं करते हैं और गलत काम करने वालों को साथ भी नहीं देते हैं। आम तौर पर M नाम वाले लोग राजनीति के अलावा लेखक और अच्छे वक्ता भी होते हैं। ये मन के थोड़े भावुक होते हैं और प्यार में जल्दी पड़ जाते हैं लेकिन प्यार का इजहार करने में थोड़ा समय लेते हैं। प्यार के प्रति ये काफी वफादार होतें हैं। सच्चे मन से ये प्यार करतें हैं तो उसे निभाने की ताकत भी रखतें हैं।
M अक्षर से शुरू होने वाले नामों के जातकों को 2018 में मिलने वाली है कई खुशियां। क्योंकि इन्हें आने वाले साल में अपनी जिंदगी को एक नए मुकाम पर ले जाने के लिए कई सुनहरे मौके मिलने वाले हैं। आपके सितारों के अनुसार इस साल अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में आप सफल रहेंगे और अपार सफलता मिलने की संभावना है। परिवार के सदस्यों से सहयोग मिलेगा। संघर्ष के समय आपका जीवनसाथी आपके लिए डटकर खड़े रहेंगे। जनवरी से फरवरी तक में परिवार के सदस्यों का सेहत की चिंता रहेगी। आने वाले साल में आपको बिजनेस में अधिक सफलता मिलेगी साथ ही शेयर बाजार में भी इस साल पैसा लगाना आपके लिए फायदे का सौदा होगा। पिता के व्यवसाय से भी आपको अच्छे पैसे मिलेंगे और आर्थिक मामले में मजबूती आएगी, आय के कुछ नए स्रोत भी बनेंगे। पढ़ाई के क्षेत्र में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है सफल होने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। अच्छे दिनों की शुरुआत अक्टूबर महीने से शुरू होगी पेशेवर और निजी जिंदगी में कई सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। इस दौरान आपकी प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। ऑफिस या दफ्तर में उच्च पद मिलने की संभावना है। इस साल आपको पैसों को लेकर तंगी नहीं रहने वाली है साथ ही आपने किसी को उधार पैसे दिए हैं तो इस वर्ष आपको वापस भी मिल जाएंगे। साल के पहले 2 महीनों तक सतर्क रहने की आवश्यकता है। इन दो महीनो को छोड़कर देखें तो 2018 आपके लिए विशेष लाभकारी सिद्ध होने वाला है।

No comments:

Post a Comment

Adbox