Breaking

Tuesday, 2 January 2018

K अक्षर से शुरू नाम के लोग साहसी और निडर होते हैं, 2018 में मिलेंगे तरक्की के नए रास्तें


google
कैसा रहेगा K अक्षर से शुरू होने वाले नामों का 2018 में भविष्यफल ये जानने से पहले आपको बता दें कि K अक्षर से शुरू होने वाले नाम के व्यक्ति बेहद स्वाभिमानी होते हैं। ये साहसिक और निडर होंते हैं लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने की कला इनमें खूब होती है। ये साफ सुथरे रहते हैं अपनी पर्सनालिटी को मेन्टेन्स करना इन्हें अच्छी तरह आता है। दूसरों से हटकर अलग चलना बेहद भाता है इन्हें। इन्हें पार्टी वैगरह में जाना अच्छा लगता है। थोड़े ये किस्मत के धनि भी होते हैं। स्वभाव से ये रोमांटिक होते हैं। अपने प्यार का इजहार ये खुलकर करतें हैं। कड़ी मेहनत के बाद मिली सफलता को ये लंबे समय तक संजोए रखतें हैं। कभी-कभी ये खुद अपने भाग्य पर विश्वास नही करतें हैं। इनके थोड़े अलग स्वभाव के कारण वैवाहिक जीवन में कई उतार चढ़ाव आते हैं। वैसे तो ये प्रोफेशनली काफी तरक्की करते हैं। और ये दिखने में काफी आकर्षक होते हैं, लोग इनके तरफ जल्दी आकर्षित हो जातें हैं।
K नाम वाले व्यक्ति का भविष्य 2018 के मुताबिक आप की आर्थिक स्थिति ठीक रहने वाला है। पिछले साल से इस साल आय के कुछ नए स्त्रोत आएगी और धन वृद्धि होने वाली है। साल के शुरुआत में थोड़ा कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी लेकिन मई से नवंबर महीने तक अच्छे पैसे आने के योग हैं। इस वर्ष सोच-समझकर किसी के ऊपर पैसे खर्च करें। इस वर्ष आपको प्रेम के मामले में अच्छी सफलता मिलेगी। यदि किसी से प्यार करते हैं तो शादी के बंधन में बंधने का अनुकूल समय है। साथ ही साथ आपके संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। वैवाहिक जीवन में थोड़ा तनाव आ सकता है। 2018 के भविष्यफल के मुताबिक इस साल कार्यस्थल पर आपको अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। अगर आप व्यवसाई है तो यह साल आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण रहेगा और लाभ मिलने वाला है। नौकरी पेशा बालों के बदलाव होंगे और सैलरी में वृद्धि होगी। आने वाला साल आपके परिवारिक जीवन के लिए अच्छा रहेगा साथियों के साथ रिश्तो में प्रगाढ़ता आएगी थोड़े आपसी मनमुटाव भी हो सकते हैं। इस वर्ष किसी शुभ कार्य होने की संभावना है तरक्की के नए रास्ते बनेंगे। माता के साथ संबंध बेहतर रहेंगे लेकिन पिता के साथ मतभेद होने की संभावना है। साल के शुरुआती महीनों को छोड़कर बाकी के महीने इस वर्ष आपके लिए बेहतर रहेंगे।

No comments:

Post a Comment

Adbox