google
R अक्षर से शुरू होने वाले लड़के या लड़कियों का भाग्य कैसा रहेगा 2018 में यह जानने से पहले जान ले कि इनका स्वभाव कैसा होता है। जिनका 'आर' अक्षर से नाम शुरु होता है ऐसे लोग दुनिया में खोये रहते हैं। इन्हें रुतबा और दौलत दोनों ही नसीब होती है। ये दिल की बहुत अच्छे होते हैं, साफ-सुथरे रहते हैं और समय पड़ने पर दूसरों की मदद भी करते हैं। इनकी खास बात यह होती है की ये हमेशा कुछ नई चीज की तलाश में रहते हैं। इन्हें वहां अच्छा लगता है जहां इनको ज्ञान मिलता है। इसलिए इनकी दोस्ती लेखकों, दार्शनिकों इत्यादि से ज्यादा होती है। इन्हें सांसारिक चीजों में कोई खास रुचि नहीं होती है। R अक्षर वालों का वैवाहिक जीवन ज्यादात्तर खटपट वाला होता है। प्रेम और दांपत्य जीवन में कई प्रकार की रुकावट का सामना भी करना पड़ता है।
लेकिन 2018 में जिनका नाम से R अक्षर से शुरू हो रहा है उनके लिए खुशखबरी आ रही है। उनका भाग्य चमकने वाला है और चांदी ही चांदी होने वाली है, क्योंकि उनके सितारे 2018 में बुलंद रहेंगे। अर्थात सभी कामों को अच्छी प्रकार से अंजाम दे पाएंगे। यदि किसी प्रतियोगी परीक्षा में बैठने वाले हो तो उसमें सफलता मिलेगी, इनको उच्च पद प्राप्ति का अच्छा योग बनने वाला है। साथ ही साथ इनके लिए नए अवसर भी प्राप्त होने वाले। इनके जीवन में आगे बढ़ने के मार्ग प्रशस्त होने वाले हैं, इनकी उन्नति होगी। ये 2018 में जो कुछ काम करेगे उससे समाज में इनका नाम होगा और मान-प्रतिष्ठा बनने वाली है। इनकी आर्थिक स्थिति मे भी चमत्कारी रूप से सुधार होने वाला है। लेकिन प्रेम संबंधी या दांपत्य जीवन में इनको विशेष रुप से ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। अपने जीवन साथी या फिर प्रेमिका को किसी बात से मन को ठेस नहीं पहुंचाए या वैचारिक मतभेद न हो ऐसा पूरा ध्यान रखना होगा। लेकिन बाकी सारी स्थितियां को देखें तो 2018 में विशेष रुप से लाभ होने वाला है।

No comments:
Post a Comment