Third party image reference
15 नवंबर 2017: वार - बुधवार। माह - कार्तिक , नक्षत्र - हस्त। तिथि - कृष्ण पक्ष द्वादशी। त्यौहार -शनि त्रयोदशी।
बुधवार को सप्ताह के सात दिनों में श्रेष्ठ माना जाता है। क्योंकि बुद्धि और आर्थिक लाभ के लिए बुधवार दिन का काफी महत्व है। इसलिए बुधवार को वाणिक वार भी कहा जाता है। ऐसा बताया गया है कि इस दिन को अगर नया बिजनेस शुरू किया जाए तो तरक्की निश्चित होती। जानिए आज का राशिफल...
मेष: आज कुछ चिंताएं हो सकती है। पैसों की तंगी हो सकती है। विरोधी पक्ष हावी होने की कोशिश करेंगे। लेकिन आत्मविश्वास बना रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। घर मे मांगलिक कार्य होंगे।
वृषभ: कामों में जल्दबाजी करने से बचें। सोच समझकर और धैर्य के साथ कार्यों को करें तो उचित परिणाम मिलेंगे। आज बड़ो का आशीर्वाद मिलेगा। ऑफिस के कार्यों को गंभीरता से करने की आवश्यकता है। परिवार में मिश्रित फल मिलने का योग है।
मिथुन: आज का दिन सामान्य रूप से अच्छा रहेगा। थोड़ी सेहत से सम्बंधित परेशानी हो सकती है। विरोधियों से तनाव की उम्मीद नजर आ रही है। कार्य मे धीमी सफलता मिलेगी। प्रेम संबंध में रुकावट आ सकती है। पारिवारिक जीवन मे निर्भरता हो सकती है।
कर्क: आज का दिन कुछ बेहतर होने का योग बनता नज़र आ रहा है। कुछ नया सीखने का मन रहेगा। नौकरी या व्यवसाय से सम्बंधित कार्यों को पूरा करने के लिए बाहर जाना हो सकता है। धन की कमी से कुछ चीजों में रुकावट हो सकती है। व्यवसाय में कुछ तनाव की स्थिति बनती दिख रही है। अपने जीवन साथी का सलाह माने सफलता मिलेगी।
सिंह: आज का दिन आपका अच्छा रहेगा लेकिन थोड़ा मेहनत और धैर्य से काम करना होगा सफलता जरूर मिलेगी। मानसिक तनाव मिल सकता है। घूमने-फिरने में रुकावट आ सकती है। कार्य मे तेजी लाने की आवश्यकता है। परिवार में मिठास लाने का प्रयास करें।
कन्या: परिवार में अहंकार वंश तनाव की स्थितियां बन सकती है। व्यर्थ के वाद विवाद से बचें। करियर में अच्छा मेहनत करेंगे और अच्छे परिणाम भी मिलने का योग है। समय का सदुपयोग करें। दूसरों की बातों पर ध्यान न दें। परिवार में कुछ उलझनों का सामना करना पड़ सकता है।
तुला: परिवार के साथ सम्बंधो में गहराई आती हुई दिख रही है। खुशी का वातावरण बना रहेगा। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। बड़ो का सम्मान करें। कार्य स्थल से तबादला होने का योग है। परिवार का ध्यान रखें।
वृश्चिक: आज के दिन किस्मत का साथ मिलता हुया नज़र आ रहा है। आर्थिक लाभ और सामाजिक प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। बुराई करने से बचें। शत्रु को कमजोर समझने का भूल न करें। प्रेम संबंध अच्छे रहेंगे। परिवार की बातों को दूसरों से शेयर न करें।
धनु: अनावश्यक खर्च होंगे। खर्च की अधिकता के कारण तनाव की स्थितियां हो सकती है। परिवार में मनमुटाव होने की सम्भावना है। नकारात्मक सोच से दूर रहें। बुजुर्गों से सलाह ले तो अच्छा होगा। प्रेम संबंध बिगड़ सकते हैं। परिवार को कष्टों से छुटकारा मिलने की संभावना है।
मकर: आर्थिक लाभ होंगे। कार्य में सफलता मिलेगी। लेकिन सफलता के वावजूद भी मन मे कुछ असन्तोष की भावना हो सकती है। नए लोगों से सावधान रहें। परिवार के साथ समय व्यतीत कर सकते हैं। परिवार में सभी को खुश करने में सफल होंगें।
कुम्भ: आज आपका दिन अच्छा जाने का उम्मीद है लेकिन ऑफिस में वाद-विवाद की सम्भावना बनता दिख रहा है। विवादों से दूर रहकर अपने कार्य पर ध्यान दें तो दिन अच्छा रहेगा। भवन का निर्माण कर रहें हो तो किसी ज्योतिष से सलाह लें। नये लोगों को मित्र बनाने से सावधान रहें। परिवार में वातावरण अच्छा रहेगा।
मीन: किस्मत का साथ मिलेगा। अच्छे कार्यों में मन लगेगा। कोई भी काम सोच समझकर पूरा करने में सफल रहेंगे। व्यक्तिगत जीवन भी अच्छा रहेगा। लालच करने से बचें। दूसरों की बुराई आज न करें। परिवार में स्थितियां सामान्य नही है दूर करने की कोशिश करें सफलता मिलेगी।

No comments:
Post a Comment