Third party image reference
13 नवंबर 2017: वार- सोमवार। माह - कार्तिक , नक्षत्र - पूर्व फाल्गुनी। तिथि - कृष्ण पक्ष दशमी।
मेष: चन्द्रमा के स्थिति के कारण मेष राशि वालों को सेहत से जुड़ी कुछ समस्याएं हो सकती है। दिन का समय मिलाजुला रहेगा। मानसिक तनाव में बढ़ोतरी हो सकती है। काफी सोचविचार कर कार्य करेंगे। किसी दोस्त या रिश्तदार पर आज ज्यादा विश्वास न रखें। क्रोध पर संयम रखें। परिवार में बहस करने से बचें।
वृषभ: वृषभ राशि वालों को आज का दिन अच्छा जाने की उम्मीद नज़र आ रही है। ज्यदातर चीजें आपकी नजदीक आती दिखाई दे रही है। हालांकि शनि के प्रभाव के कारण सफलता थोड़ी धीमी मिलेगी। अपनी गुप्त बातों को गुप्त ही रखें। परिवार में सुखद वातावरण बना रहेगा।
मिथुन: मिथुन राशि वालो को आज तनाव में कुछ कमी रहेगी। अपनी बातों से लोगों को प्रभावित करने में सफल रहेंगे। शाम के समय धार्मिक यात्रएं हो सकती है। प्रेम संबंधों में दूरी होने की संभावना है। परिवार के लोगों में उत्साह का वृद्धि होगा।
कर्क: कर्क राशि वालों को आज परिवार का सहयोग मिलेगा। भाई-बहनों का प्यार और सहयोग मिलेगा। आसपास छोटी यात्राएं हो सकती है। हालांकि राहु के उपस्थित आपके आत्मविश्वास को कमजोर कर सकता है। प्रेम संबंध अच्छा रहेगा। पारिवारिक जीवन मे सुखद वातावरण बना रहेगा।
सिंह: सिंह राशि वालों का दिन अच्छा जाने का योग है। मेहनत और लगन के साथ काम करेंगे। शाम के समय परिवार के साथ अच्छे से बीतेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। खर्च की अधिकता हो सकती है। प्रेम विवाह के लिए समय अच्छा नही है। कार्य स्थल पर प्रमोशन की बात होने का योग है।
कन्या: कन्या राशि वालों को दिन के समय चीजें अच्छी नजर आ रही है लेकिन शाम के समय थोड़ी विपरीत हो सकती है। लंबी यात्रओं का योग बन रहा है। प्रेम सम्बंधो में पहले से बेहतर होने वाली है। आमदनी में थोड़ा मुनाफ हो सकता है। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा।
तुला: तुला राशि वालों को आज के दिन आर्थिक लाभ होने का योग है। कार्यक्षेत्र में विवादों के वावजूद भी आपको सफलता मिलेगी। शत्रु हावी होने का कोशिश करेंगे लेकिन सफल नही हो पाएंगे। नकारात्मक सोच और लोगों के बुराई से दूर रहें। थोड़ा समय के लिए पारिवारिक संकट आ सकता है।
वृश्चिक: वृश्चिक राशि वालों को आज का दिन अच्छा जाने का योग है। आर्थिक लाभ होगा। करियर से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलने की सम्भावना है। परिवार का सहयोग कम मिलेगा। बाहर के लोगों की बातों पर ध्यान न दें। पारिवारिक जीवन मंगलमय रहेगा।
धनु: धनु राशि वालो को आज किस्मत का थोड़ा साथ मिलने का योग है। सोच विचार कर कार्य करेंगे। हालांकि शनि के प्रभाव के कारण व्यवसाय और वैवाहिक जीवन मे थोड़ा उतार-चढ़ाव बनेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता है। क्रोध पर संयम रखें। परिवार में स्थितियां सामान्य रहेगी।
मकर: मकर राशि वालों का दिन थोड़ा अच्छा न हो लेकिन शाम होने तक चीजें आपकी अनुरूप हो जाएगी। किस्मत का साथ मिलेगा। शाम तक स्थितियों पर विजय प्राप्त कर लेंगे। तत्कालीन समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। परिवार में अच्छा वातावरण रहेगा संबंधों में मिठास होने की संभावना है।
कुम्भ: कुम्भ राशि वालों का दिन अच्छा जाएगा शाम के समय थोड़ा मानसिक तनाव हो सकता है। परिवार के बुजुर्गों या कार्यक्षेत्र में बड़े अधिकारियों से बहस करने से बचें तो दिन और भी अच्छा होने का योग है। नकारात्मक लोगों से दूरी बना कर रखें। क्रोध पर नियन्त्रण रखें। परिवार के सदस्यों को खुश करने में सफल रहेंगे।
मीन: मीन राशि वालों को आज का दिन मिलाजुला जाने का सम्भावना है। सेहत पर ध्यान रखें मौसमी बीमारियों से घिर सकतें हैं। मेहनत के अनुसार फल मिलता दिख रहा है। मन और वाणी की चंचलता पर संयम रखें अपमानित हो सकते हैं। पारिवारिक सम्बंधो में खटास आने की सम्भावना है।

No comments:
Post a Comment