Third party image reference
इस सप्ताह सूर्य अपना राशि परिवर्तन करने वाले हैं। सूर्य इस समय अभी नीच राशि तुला मे हैं लेकिन अब वे 16 नवंबर को राशि परिवर्तन कर वृश्चिक राशि मे जाने वाले हैं। इस परिवर्तन से सिंह राशि वालों के लिए अच्छी खबर हो सकती है। उसके अलावा धनु राशि के लिए अच्छा लाभ हो सकता है। वृश्चिक, तुला और मेष राशि वालों को भी इस परिवर्तन से अच्छा होने वाला है। चलिए जानते हैं साप्ताहिक राशिफल...
मेष: मेष राशि वालों के लिए सूर्य पंचम भाव का स्वामी होकर अष्टम भाव मे जाएंगे। इस परिवर्तन से आपके परिवारिक जीवन मे, प्रेम संबंधों में कुछ चुनौतियां आ सकता है। ज्ञान में बढ़ोतरी का योग है। धर्म-कर्म और पढ़ाई के क्षेत्र में आपकी रुचि बढ़ेगी। वैवाहिक जीवन और बिजनेस पार्टनर के साथ संबंध अच्छा रहेगा। कैरियर में किस्मत का साथ मिलेगा। मंगल के कमजोर स्थिति के कारण आपको कुछ मामलों में सावधान रहने की आवश्यकता हो सकती है।
वृषभ: वृषभ राशि वालों को सफलता थोड़ी धीमे रफ्तार से मिलेगी। बिजनेस में पार्टनर के साथ अच्छा होने वाला है। कैरियर में किस्मत आपका साथ देती हुई नजर आ रही है। मंगल के कमजोर स्थिति के कारण आपको कुछ पथ पर सचेत रहने की आवश्यकता होगी। अहंकार करने से बचें तो यह सप्ताह आपके लिए और भी बेहतर हो सकता है।
मिथुन: मिथुन राशि वाले जातक सूर्य आ रहे हैं आपके छठे भाव में। भवन, वाहन, माँ और पिता संबंधित परेशानियां आ सकती है। सरकारी काम में बाधा उत्पन्न हो सकती है। करियर क्षेत्र में धीमी सफलता मिलने का योग हैं। लेकिन आपके प्रेम संबंधों में, परिवारिक जीवन मे और वैवाहिक जीवन इस सप्ताह अच्छा रहने का योग है।
कर्क: कर्क राशि के जातक सूर्य जा रहे हैं आपके मित्रवशी वृश्चिक राशि मे जो आपके लिए अच्छा हो सकता है। परिवारिक जीवन मे खुशियां आने वाली है। आर्थिक स्थिति में सुधार होने का योग है। इस सप्ताह राहु-केतु के प्रभाव के कारण कामों में कुछ अड़चनें आ सकती है। बाकी का आपके लिए यह सप्ताह अच्छा जाने वाला है।
सिंह: सिंह राशि वालों इस सप्ताह आपके लिए अच्छा होने वाला है खासकर 16 नवंबर के बाद। आपके व्यक्तित्व जीवन और व्यवसायिक जीवन मे लाभ होने का योग है। प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी। दाम्पत्य जीवन सुखमय होगा। अचानक आय के स्त्रोत में वृद्धि होने का संयोग है।
कन्या: कन्या राशि वालों को इस सप्ताह सफलता पाने के लिए अधिक मेहनत करनी होगी। खासकर 16 नवंबर के बाद इस सप्ताह क्रोध और अहंकार करने से बचें। किसी कार्य मे जोखिम लेने से बचे। किसी से बातचीत में सतर्क रहें। घर के अंदरूनी बात दूसरों से शेयर न करें। लॉटरी या शेयर बाजार में पैसा लगाने से बचें।
तुला: तुला राशि वालों को इस सप्ताह अच्छा होने वाला है। सूर्य आपकी नीच राशि से 16 तारीख के बाद हटने वाले हैं। व्यर्थ की चिंताओं से मुक्ति मिलेगा। मन मे शांति का अनुभव होगा। अविवाहित लोगों को अच्छे रिश्ते आने का योग है। नौकरी व्यवसाय में उन्नति होगी है। आया के स्त्रोत में वृद्धि होने का अच्छा योग बनता दिख रहा है।
वृश्चिक: वृश्चिक राशि वालों सूर्य प्रथन भाव का स्वामी आपके राशि मे आ रहे हैं। कैरियर में प्रमोशन होने की ज्यादा सम्भावना है। इस सप्ताह कैरियर, व्यवसाय और आर्थिक मामलों के लिए अच्छा रहने वाला है। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी। दाम्पत्य जीवन मे खुशियों का वातावरण बना रहेगा। आय में वृद्धि देखी जा सकती है।
धनु: धनु राशि वालों सूर्य नवम भाव का स्वामी नीच का था जिसमें किस्मत का साथ नही मिल रहा था। हालांकि सूर्य के इस राशि परिवर्तन से भी आपको ज्यादा लाभ नही होता दिख रहा है। यात्रओं के माध्यम से कुछ लाभ बनता दिख रहा है। खर्च की अधिकता रहेगी लेकिन उसका इंतेजाम करने में सफल रहेंगे। शनि की साढ़ेसाती होने के कारण सेहत में कमी हो सकती है। कामों में मन नही लगेगा। आलस्य का अनुभव होगा।
मकर: मकर राशि वालों को इस सप्ताह कुछ आर्थिक लाभ हो सकते हैं। पिता के माध्यम से लाभान्वित होते दिख रहे हैं। वैवाहिक जीवन मे चुनौतियां जारी रहेगी। क्रोध और अहंकार करने से बचना होगा। व्यपार व्यवसाय में लाभ बनता दिख रहा है। सेहत से संबंधित परेशानी हो सकती है।
कुम्भ: कुम्भ राशि के जातक 16 तारीख को सूर्य जा रहे हैं आपके दशम भाव मे। सूर्य का दशम भाव मे जाने से आपको मिलाजुला फल मिलने वाला है। ऑफिस सहकर्मियों से या बड़े अधिकारियों से संबंधों में खराबी आ सकती है। बिना सोचविचार के आफिस में न बोलें। अपने परिश्रम और हुनर से कार्यों को अच्छे से पूरा करने में सफल रहेंगे। जीवनसाथी से कोई अच्छी खबर मिल सकता है। इस सप्ताह आपका अच्छा जाने वाला है कुछ अनावश्यक खर्चे हो सकते हैं।
मीन: मीन राशि वालों सूर्य इस सप्ताह आपके नवम भाव मे आने वाले हैं जिसे अच्छा कहा जा सकता है। सरकारी संबंधित मामलों को सुलझाने में सफल रहेंगे। पिता का सहयोग इस सप्ताह विशेष रूप से मिलने वाला है। परिवार के अंदर चीजे अच्छी होने वाली है। करियर में थोड़ा संघर्ष और मेहनत के बाद आपको सफलता मिलने का योग है।

No comments:
Post a Comment