Copyright Holder
14 नवंबर 2017: वार - मंगलवार। माह - कार्तिक , नक्षत्र - उत्तर फाल्गुनी। तिथि - कृष्ण पक्ष एकादशी।
हिन्दू धर्म मे सभी तिथियों में एकादशी को सर्वश्रेष्ठ माना गया है। इस दिन जगत के पालनहार भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। धन लाभ के लिए एकादशी को भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी की पूजा करने से सौभाग्य प्राप्ति होती है। जानिये आज का राशिफल...
मेष: आज का दिन मिलाजुला हुया जाता दिख रहा है। कुछ चिंताएं और तनाव आ सकतें हैं। कार्यक्षेत्र में आज के दिन धैर्य से काम लें स्थितियां कुछ खराब हो सकती है लेकिन फायदा होने का योग है। प्रेम संबंध कुल मिलाकर ठीक रहेगा। पारिवारिक जीवन मे कुछ नया होने की संभावना है।
वृषभ: आज के दिन कुछ नया सीखने को मिल सकता है। मेहनत और लगन के साथ काम करेंगे और परिणाम भी अच्छे आएंगे। सकारात्मक परिणाम आएंगे। व्यवसाय और करियर में लाभ होंगे।
मिथुन: आज के दिन घर और कार्यक्षेत्र में वातावरण अच्छा रहेगा। किसी भी काम को शांतिपूर्ण निपटाने में सफल रहेंगे। सोच को सकारात्मक बनाये जल्द ही आपको कामयाबी मिल सकती है। आर्थिक लाभ होने का अच्छा योग है।
कर्क: आज आप काफी अच्छा मेहनत करेंगे। अपनी वार्त्तालाप से लोगों में प्रभाव बनाने में सफल रहेंगे। अधिक परिश्रम के साथ चीजों को अच्छा करने का प्रयास करेंगे। शिक्षा के क्षेत्र में स्थितियां सुधर रही है। सेहत को लेकर थोड़ी परेशानी हो सकती है।
सिंह: परिवार का सहयोग आज के दिन मिलता रहेगा। हालांकि अभी भी आपकी राशि का स्वामी नीच का है जिससे आत्मविश्वास में कुछ कमी हो सकती है। खर्च की अधिकता रहेगी। नौकरी और व्यवसाय के लिए लाभदायक और सफल दिन है।
कन्या: आज आपको आर्थिक लाभ की स्थितियां बन रही है। अपने कामों को प्लानिंग के साथ करने वाले हैं। दिनचर्या अपकी अच्छी जाती हुई दिख रही है। कामों को अच्छे से पूरा करने में सफल रहेंगे। व्यपार, काम-धंधे, नौकरी में पदोन्नति और आय के स्त्रोत में वृद्धि होने की संभावना है।
तुला: आज काम को लेकर कुछ यात्रएं करनी पड़ सकती है। कुछ अनावश्यक खर्चे हो सकते हैं। करियर संबंधित यात्रायें लाभदायक सिद्ध हो सकती है आज के दिन। घरेलू मामलों में प्रसन्नता रहेगी। कार्यक्षेत्र में आपका वर्चस्व प्रभावी रहेगा।
वृश्चिक: आज आर्थिक लाभ होने की संभावना है, ग्रह आपके अच्छे योग में हैं। कुछ कार्यों में विध्न आ सकती है। बड़ो की बातों को आज के दिन न टालें। अपने कामों को पूरी निष्ठा से करेंगे। पारिवारिक जीवन मे खुशियां रहेगी।
धनु: दिन आपके लिए मिलाजुला है। कुछ संघर्ष के बाद आपको सफलता मिलने का योग है। कोई भी निर्णय लेने से पहले एक बार विचार करें। ऑफिस के कुछ बाधा उत्पन्न हो सकती है। शत्रु हावी होने की कोशिश में रहेंगे। परिवार में स्थितियां सामान्य रहेगी।
मकर: आज धर्म-कर्म आस्था में बढ़ोतरी होगी। विद्यार्जन में मन ज्यादा लगेगा। व्यवसाय और करियर को लेकर स्थान परिवर्तन का योग बनता दिख रहा है। दिखावटी करने से बचें। पारिवारिक जीवन मे थोड़ी निराशाजनक स्थितियां हो सकती है।
कुम्भ: आज कुछ मानसिक उदासीनता हो सकती है। परिवार के बड़े लोगों से ऑफिस के सीनियर से मतभेद होने की संभावना है। ग्रहों के अनुसार प्रेम संबंधों में भी स्थितियां बेहतर नही रहेगी। खोया धन मिलने का योग है। भाई-बहनों और परिवार को लेकर चिंता हो सकती है।
मीन: आज आपका दिन अच्छा जाता हुया दिख रहा है। बड़े कामो को अच्छे से सोच समझकर करने में सफल रहेंगे। मेहनत के अनुसार अच्छे परिणाम मिलेंगे। करियर पर ध्यान दे सफलता मिलने का योग है। परिवार की परेशानियां दूर हो सकती है।

No comments:
Post a Comment